हेलो फ्रेंड आज मैं आपको अमरूद खाने के बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहा हूं। अमरूद गुणों से भरा हुआ फल है। अमरूद खाने के फायदे इतने सारे हैं। कि इसे गरीब का सेब भी कहा जाता है। क्योंकि अमरुद विटामिन सी फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स का बढ़िया स्त्रोत है। आइए जानते हैं अमरूद खाने के फायदे क्या हैं।  

अमरूद खाने के फायदे 

  •    विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत- अमरूद में संतरे की तुलना में 4 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है विटामिन सी एक अच्छे एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने में भी मदद मिलती है।

  •  रक्त संचार बेहतर बनाए- अमरुद विटामिन बी का भी बढ़िया स्त्रोत है। इसमें नियासीन होता है। जो ब्लड सरकुलेशन को सही बनाए रखता है। रक्त संचार के बेहतर होने से शरीर के सभी अंगों के साथ-साथ ब्रेन भी एक्टिव बन जाता है और सुचारू रूप से अपना काम करता है। अमरूद में फ्रोडऑक्सीन नामक तत्व होता है जो दिमाग और नसो को रिलेक्स करता है।

  •  स्किन को चमकदार बनाए- अगर हेल्दी और अच्छी स्किन पाना चाहते हैं। तो अमरूद रोज जरूर खाएं। क्योंकि अमरूद में विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीन पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी होता है। जो स्किन की चमक को बढ़ाता है। साथ ही कील मुंहासे से छुटकारा दिलाता है स्किन को चमकदार बनाने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के निर्माण में अमरूद के गूदे का प्रयोग किया जाता है 

  • मुंह के छालों का उपचार- मुंह में छाले यानी अल्सर हो गए हैं। तो अमरूद की ताजी कोमल-कोमल नयी पत्तियों को चबाना चाहिए। इससे मुंह के छाले ठीक होने लगते हैं। साथ ही आप चाहे तो अमरूद की इन कोमल पत्तियों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाएं। यह मुंह के छालों को दूर करने का रामबाण तरीका है।

  •  डायबिटीज में फायदेमंद- शुगर के मरीजों को अमरुद जरूर खाना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। यह शुगर को डाइजेस्ट करके इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। टाइप 2 डायबिटीज के रोगी को दिन भर में कम से कम 2 बार अमरूद खाने की सलाह दी जाती है।

  •  कब्ज दूर करें- अमरूद बॉडी के मेटाबॉलिज्म रेट को बैलेंस में रखता है। इसे खाने से कब्ज जैसी समस्या दूर होने लगती है। इसके लिए सुबह-सुबह अमरूद खाना चाहिए। इसके अलावा अगर पेट में गैस बनती हो तो दोपहर का खाना खाने के बाद अमरूद जरूर खाएं। पेट के छालों से परेशान व्यक्ति को भूल कर भी अमरूठ के बीज नहीं खाने चाहिए। वरना उस को नुकसान हो सकता है।

  •  पोटेशियम और सोडियम को बैलेंस- अमरूद में पोटेशियम ज्यादा मात्रा में होता है। जो शरीर में सोडियम के असर को कम करने का काम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है।

  •  मोटापा कम करें- मोटापे से परेशान व्यक्ति को डाइट में विटामिन प्रोटीन और फाइबर से भरे आहार और फल खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए वजन कम करने के लिए अमरूद खाना अच्छा उपाय है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। अमरूद खाने से आसानी से पच जाता है वजन कम करने के लिए हमेशा कच्चा अमरूद को खाना चाहिए।

  •  बॉडी को फिट रखें- अमरूद में ऐसे पोस्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को चुस्त एवं दुरुस्त बनाए रखते हैं। लेकिन शर्त बस इतनी है। कि अमरुद को सही समय पर ही खाना पड़ेगा रात में अमरुद नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे खांसी की शिकायत हो सकती है।

    मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।


Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement