नमस्ते दोस्तों आज हम बात करेंगे मूंगफली के बारे में। मूंगफली सेहत का खजाना होता है। परन्तु जहां इसके सेवन से फायदे होते हैं वहीं नुकसान भी होते हैं। मूंगफली प्रोटीन और फैट दोनों का अच्छा स्रोत है। 100ग्राम मूंगफली से हमें इतना प्रोटीन मिलता है जितना एक लीटर दूध से मिलता है। मूंगफली में लगभग 25% प्रोटीन और 50% फैट होता है। इसके अंदर जो फैट पाया जाता है वो हेल्दी फैट होता है। हार्ट के लिए मूंगफली को अपने डाइट में जरुर शामिल करें। क्योंकि यह हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूंगफली में जो प्रोटीन पाया जाता है। क्योंकि हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं इसलिए मूंगफली बालों के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही इसके अंदर बायोटीन विटामिन पाया जाता हैं। इसको रेगुलर यूज करने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल मजबूत भी बनते हैं और बालों में शाइनिंग भी आतीं हैं। इसके अंदर अमीनो एसिड पाया जाता है और यह पुरुषों में गंजेपन को दूर करता है। इसके अलावा मूंगफली के रेगुलर सेवन से स्किन भी हमारी हेल्दी बनतीं है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट के साथ-साथ बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। जो त्वचा को बूढ़ा नहीं होने देते। जो लोग वेट लॉस डाइट पर है वे भी मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फैट हैल्दी फैट होता है। साथ ही पीनट बटर जो मूंगफली से बटर बनता है इसके सेवन से तनाव और डिप्रेशन भी दूर होता है। डाइबिटीज के पेशेंट के लिए भी मूंगफली का सेवन फायदेमंद साबित होता हैं। क्योंकि इसके अंदर होता हैं मैगजीन। मैगजीन ब्लड मे शुगर का लेवल को कंट्रोल करता है और बाकी नटस् के मुकाबले जो पीनट होता हैं काफी सस्ता होता हैं। ब्रेन फूड मूंगफली को कहा जाता हैं। क्योंकि मूंगफली मे बायोटिक एसिड होता हैं जो ब्लड के फलौ को बढाता हैं। जिससे ब्रेन मे ब्लड का फलौ ज्यादा होने से हमारी याददाश्त अच्छी होती हैं और हमारे ब्रेन को फायदा होता हैं। मूंगफली के रेगुलर सेवन से कैंसर से बचाव होता हैं स्पेशली पेट के कैंसर से।

 आप मूंगफली का सेवन दिन मे एक से दो मुठ्ठी कर सकते है परंतु काफी ज्यादा इसका सेवन करने से आपको मोटापा आ सकता हैं। जो मार्केट में मूंगफली मिलती हैं वह नमक लगी होती हैं। जिन लोगों का ब्लडप्रेशर हाई होता हैं। उन लोगों को नमक वाली मूंगफली का सेवन कम करना चाहिए। उन्हें सादी मूंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली का ज्यादा सेवन करने पेट गैस की समस्या हो सकती हैं और जिन लोगों को पित्त का प्रकोप ज्यादा रहता है एसिडिटी रहती हैं उन लोगों को भी मूंगफली का सेवन कम करना चाहिए।

  मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।





 

Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement