नमस्कार दोस्तों आज का हमारा टॉपिक है अनुलोम-विलोम प्राणायाम। आज की पोस्ट में हम यह जानेंगे कि अनुलोम-विलोम प्राणायाम कैसे किया जाता है। हमें क्या सावधानियां रखनी हैं और इस प्राणायाम को रोज़ करने से क्या होता है। दोस्तों अगर आप इस प्राणायाम के फायदे नहीं जानते हैं तो यह पोस्ट को पूरा पढ़ें। अनुलोम-विलोम नाड़ी शोधन प्राणायाम है। नाड़ी जिसे अंग्रेजी में पल्स कहा जाता है और शोधन यानी की सफाई। नाडि़यों को साफ करने के लिए इस प्राणायाम को प्राचीन समय से किया जा रहा है। कहा जाता है कि भारतीय ऋषि स्वयं को निरोग रखने के लिए इस प्रकार की योग क्रियाओं का अभ्यास किया करते थे। सरल शब्दों में अनुलोम-विलोम को अल्टरनेट नॉस्ट्रिल ब्रीदिंग एक्सरसाइज कहते हैं। जिसमें नाक के एक छिद्र से सांस लेना सांस को रोकना फिर दूसरे छिद्र से सांस को छोड़ना होता है। 

अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना कब है।

   सुबह का वक्त योगाभ्यास करने का आदर्श समय माना जाता है। सुबह की ताजी हवा के बीच अनुलोम विलोम ज्यादा कारगर तरीके से आप को स्वस्थ रखने का काम करेगा। इससे अधिक मात्रा में आप के शरीर में ऑक्सीजन प्रवेश कर पाएगा।

प्राणायाम करने का तरीका।

   यह प्राणायाम करने के लिए किसी साफ स्थान का चुनाव करें और वहां योगमेट या कोई चादर बिछा लें। अब आपको पद्मासन की मुद्रा में बैठना होगा। जो पद्मासन की मुद्रा में नहीं बैठ सकते हैं वह सुखासन मुद्रा में बैठ सकते हैं। वही जिनके लिए जमीन पर बैठना मुश्किल है वह कुर्सी पर बैठ सकते हैं। अब अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से दाहिने नथुने को बंद करें। बाएं नथुने से सांस लें। मन में पांच तक की गिनती करें। अब दाहिने नथुने को छोड़ दें। हाथ के रींग फींगर से अपने बाएं नथुने को बंद कर ले और दाएं नथुने से सांस छोड़ें। यह पूरा हुआ एक तरफ का क्रम। अब दाएं नथुने से सांस अंदर लें और फिर दाएं नथुने को बंद करें। सांस को पांच सेकंड अंदर रखे फिर बाएं नथुने से छोड़ दें। सांसो को अंदर बाहर करते समय धीरे-धीरे करें। और जिस नथुने से सांस लेना है उसे खुला और दूसरे को बंद रखे। फिर जिस नथुने से सांस छोड़ना हैं उसे खुला और दूसरे को बंद करें। अनुलोम-विलोम प्राणायाम का 1 मिनट हो सके तो 1 मिनट के लिए करें ज्यादा हो सके तो ज्यादा देर तक करें शुरुआत में 2 मिनट से ज्यादा ना करें। समय के साथ-साथ अवधि और गिनती बढ़ाए।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम के फायदे।

   मधुमेह के मरीजों के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम से फायदे देखे गए हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों को प्राणायाम से फायदा हो सकता है। इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है। इसलिए यह मधुमेह के विरुद्ध एक कारगर यौगिक अभ्यास है। टाइप टू डायबिटीज के मरीज 5 से 10 मिनट रोजाना अनुलोम-विलोम का अभ्यास कर सकते हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए भी अनुलोम-विलोम प्राणायाम के फायदे हैं। प्राणायाम ब्रीदिंग एक्सरसाइज सांस को नियंत्रित करने के साथ-साथ हृदय की गति और उसमें आए परिवर्तन को नियंत्रित करने का काम करता है। हृदय के मरीजों के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम इसलिए भी फायदेमंद है। क्योंकि यह हृदय की क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम हड्डी से जुड़े गठिया जैसे रोगो में भी कारगर है। घटिया होने पर जोड़ों में असहनीय दर्द होता है ऐसे में अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से गठिया में राहत मिलती है। माइग्रेन के लिए भी अनुलोम-विलोम प्राणायाम फायदेमंद होता है। माइग्रेन एक प्रकार का सिर दर्द है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों के पूरे सिर या आधे सिर में असहनीय दर्द होता है। इसमें अनुलोम-विलोम करने से इस रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए भी अनुलोम-विलोम योगा किया जा सकता है। यह ब्रिदिंग एक्सरसाइज शरीर में चर्बी या फैट की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करती है। जिससे आसानी से बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। यह प्राणायाम करने से पेट संबंधी रोग दूर होते हैं अगर आपको कब्ज, एसिडिटी, पाइल्स या गैस जैसी कोई समस्या है तो यह प्राणायाम आपको छुटकारा दिला सकता है। आप रोजाना यह प्राणायाम जरूर करें। अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ गंदगी बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपके शरीर की आयु बढ़ती है। महाऋषि पतंजलि के अनुसार प्राणायाम न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी अपनी भूमिका निभाता है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम शरीर में रक्त के परिसंचरण को सही करता है और इससे चेहरे पर चमक बढ़ती है। कील मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है। अनुलोम-विलोम करने के दौरान सांस को खींचने और छोड़ने की प्रक्रिया से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। ऐसा होने से शरीर में कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है और फेफड़े मजबूत बनते हैं।

   दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।

Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement