हेल्लो दोस्तो आज हम पोस्ट में रक्त के बारे में जानेंगे। कि हमारे रक्त में क्या-क्या होता है और वो सभी क्या काम करते हैं। रक्त को दो कम्पोनेंट्स में बांटा गया है। 

  1. प्लाज्मा (Plasma)

  2. सैल्स (Cells)

प्लाज्मा- प्लाज्मा एक नॉन लिविंग कंटेंट है। प्लाज्मा हमारे रक्त में 55% होता है और यह तरल रूप में होता है। इसका मुख्य काम रक्त में सभी सैल्स पर पकड़ बनाए रखना होता है। यह 92% पानी से बना होता है और बाकी के 8% में प्रोटीन, कार्बन डाइऑक्साइड, यूरिया, लेक्टीक एसिड, ग्लूकोज, अमिनो एसिड, फैटी एसिड और बाकी के और तरह के न्यूट्रेन्स आदि होते हैं। इसमें देखा जाए तो मुख्य रुप में इसमें कुछ न्यूट्रेन्स और वेस्ट प्रोडक्ट होते हैं और इसका रंग येलोइस (पीलापन) होता है।

सैल्स- हमारे ब्लड में तीन प्रकार के सैल्स होते हैं।

  • रैड ब्लड सैल्स(Erythrocytes)- रैड ब्लड सैल्स में हेमोग्लोबिन होता है जो ऑक्सीजन को पकड़ कर रखता हैं और ऑक्सीजन को हर सैल्स तक पहुंचाता हैं। ताकि उन सैल्स को ऑक्सीजन मिलें और उसे एनर्जी के उत्पादन के लिए उपयोग कर सकें। मेच्यौर ब्लड सैल्स में न कोई सैल्स औरगनल देखने को मिलता है और न कोई न्यूक्लियरस देखने को मिलता है। यह रक्त को 44% कवर करता है। यह रैड कलर का होता है और रैड ब्लड सैल्स की सैल्स मैमरीन के ऊपर आपको एंटीजन देखने को मिलते हैं जो कि आपका ब्लड ग्रुप डिसाइड करते हैं और ये एंटीजन प्रोटीन और शुगर से बने होते हैं।

  • वाइट ब्लड सैल्स(Leukocytes)- इसका काम प्रोटक्सन करना होता है। ये इम्युन सिस्टम का पार्ट होता है। ये आपके शरीर में पैथोजन या आपके शरीर को नुक्सान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया और वायरस से आपको बचाता हैं। वाइट ब्लड सैल्स का मुख्य काम यही है कि यह आपके शरीर को पैथोजन से बचाता है। ताकि आपका शरीर अच्छे से काम कर पाए। इन्हें हमारे शरीर  का सोल्जर भी कहा जाता है।

  • प्लेटलेट्स(Thrombocytes)- इसका मुख्य काम क्लोटींग या कौग्युलेशन का होता है। जैसे कि चोट या कट लगने पर जब ब्लिडिंग होती है तो हमारा खून बिना कुछ किए रुक जाता है। ये प्लेटलेट्स के कारण होता है। ये वहां पर क्लोट्स बनाते है। जिससे ब्लिडिंग कम से कम होती हैं और जख्म तेजी से भरता है।

मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।





Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement