पपीता औषधि से भरपूर फल होता है जिसे कच्चा और पक्का दोनों रूप में खाया जाता है। इसके कच्चे फलों से दूध भी निकाला जाता है। जिससे पपेन तैयार किया जाता है। पपेन से पाचन सम्बंधित दवाईयां तैयार की जाती है। पपीता आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। पपीता एक ऐसा फल है जिसे कच्चा या पक्का खाया जा सकता है। पपीता हमारे स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए बेहतरीन फल है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, नियासीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैरोटीन, नैचुरल फाइबर और प्रोटीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके बीज और पत्तियों का औषधिय उपयोग किया जाता है। इसके बीज में मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्टफोरस आदि पाए जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विसाप्ता को दूर करने वाले प्रभाव भी होते हैं। इसके जीवाणु रोधी बीज आप इसे निकाल कर भी खा सकते हैं। पपीते के नियमित सेवन से आप कई तरह के गम्भीर बीमारियों से बच सकते हैं। पपीते में की रोचक तथ्य होते हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए काफी बेहतर होता है। पपीते का एक स्वस्थ्य पेड़ एक समय में 80-100 फल दे सकता है। यह तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है और यह पेड़ लगाने की तारीख से लेकर 6 महीने के अंदर ही फल दे सकता हैं। ये बारहमासी पेड़ यानी सालभर फल देने वाले पेड़ होते हैं। यह जंगलों में 20 साल तक जीवित रह सकते हैं। आमतौर पर लोग पक्का पपीते का फल खाते है।

पपीता खाने का सही समय क्या होता है।

  एक सामान्य व्यक्ति जिसे कोई बीमारी नहीं है वह पपीते का सेवन कभी भी कर सकता है। पर इसे खाने का सही समय सुबह का माना जाता है क्योंकि यह आपको दिनभर ऊर्जा प्रदान करता है। पपीता कम अम्लीय होता है जिसे सुबह के समय खाने से यह आपका पाचन तंत्र बेहतर बनाता है। जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है उन्होंने रोज सुबह के समय पपीते का सेवन करना चाहिए। जब भी आप पपीता खाते हैं उसे खाने के एक घंटे पहले या बाद तक आप को कुछ नहीं खाना चाहिए। जिन्हें सर्दी, जुकाम, कफ की समस्या होती हैं उन्हें भी पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए।

पपीता खाने का सही तरीका क्या होता है।

  पपीते की तासीर गर्म होती हैं इसलिए जिनका शरीर गर्म होता है उनको पपीते का सेवन कम करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में आप को पपीता कम खाना चाहिए नहीं तो यह आपके शरीर में गर्मी बढ़ा देता है। पपीते को आप नार्मल तरीके से स्लाइस करके खा सकते हैं। इसका जूस भी बना कर भी पी सकते हैं। पपीते की सब्जी बना कर खाना आपको कई तरह की बिमारियों से बचाता है। इसके अलावा पपीते का फ्रूट सैलेड भी आप बना कर खा सकते हैं।

पपीता के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

  पपीते को हमेशा नींबू, दही, नारंगी या किसी भी खट्टी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। नहीं तो यह एसिडिटी की प्रोब्लम बना सकता है। दिनभर में 200 ग्राम पपीता खाना प्रर्याप्त होता है। पपीते को किसी भी मौसम में रोजाना खाया जा सकता है।

पपीता खाने के फायदे।

  जिन लोगों को कब्ज की प्रोब्लम होती है उन लोगों को पपीता खाना फायदेमंद साबित होता है। रोजाना पपीता खाने से पेट की गैस को रोकता है और आप का पाचन तंत्र बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। कौलिसट्रोल के लिए यह फायदेमंद होता है। शरीर में कौलिसट्रोल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में कौलिसट्रोल की मात्रा कम करना है तो रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीते में फाइबर प्राचुन मात्रा में पाया जाता है जोकि आप के शरीर के कौलिसट्रोल को कम करता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जोकि आपकी हड्डीयो को मजबूत बनाता है और आप के दांतों को स्वस्थ रखता है। पीलिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे लोग जिन्हें पीलिया की प्रोब्लम होती है उन्हें कच्चे पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। पीलिया में कच्चे पपीते का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है और आप पक्के पपीते का सेवन भी कर सकते हैं। जिन लोगों का वजन बढ़ा होता है उनके लिए भी पपीते का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। पपीते में विटामिन ए और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है जोकि आपके आंखों के लिए फायदेमंद साबित होता है। पपीते का सेवन करने से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की प्रोब्लम में पपीते का सेवन करना फायदेमंद होता है तो ये सारे फायदे मिलते हैं पपीते का सेवन करने से इसके साथ ही आपकी पाचनशक्ति को बढ़ाता है। आपको मासिक धर्म के दौरान दर्द की प्रोब्लम होती है तो भी आपके लिए पपीते का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। यह इन्फेक्शन को कम करने में मदद करता है। ऐसे लोग जिन्हें केन्सर की प्रोब्लम होती है उन्हें भी पपीते का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है आप पपीते का सेवन कर सकते हैं या आप इसका पल्प अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको फायदा होता है। गठिया रोग में भी पपीते का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।

पपीते का सेवन करने से नुक्सान कैसे होता है।

  पपीते का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने से व्यक्ति को कैरोटेमिनिया हो जाता है। कैरोटेमिनिया में आपके हाथ की हथेली और पैरों के तलवे का रंग पीला पड़ जाता है। इसलिए पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्ववत्ती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्वपात्त की समस्या हो सकती है। बहुत अधिक पपीते का सेवन करने से गुर्दे की पथरी की समस्या हो सकती है। जो लोग खून को पतला करने की दवाईयों का सेवन करते हैं उन्हें भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते का सेवन एक साल से कम उम्र के बच्चे के लिए ठीक नहीं है। जिन लोगों को दस्त की प्रोब्लम होती है उन्हें भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। 

   मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।


Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement