नमस्ते दोस्तों आपका हमारे साइट में स्वागत है। आज की इस पोस्ट में मैं आपको सेब के बारे में जानकारी दूंगा। मैं आपको बताऊंगा कि सेब कब खाना चाहिए, खाने का सही तरीका, सेब खाने के बाद करता नहीं खाना चाहिए और सेब खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं। मैं आपको सारी जानकारी दूंगा और साथ ही साथ इसके फायदे के बारे में बताऊंगा। 

  आप ने सुना होगा कि सेब खाने से डाक्टर के पास  जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आप सेब का सेवन सही समय पर करते हैं तो इसका अनेकों लाभ आप को मिलता है। सेब का सेवन छीलके सहित सुबह के समय करना चाहिए। क्योंकि सुबह के समय सेब खाने से ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसका सेवन अगर आप रात के समय करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है। पेट भारी-भारी लगता है। लेकिन जिनकी पाचन तंत्र अच्छा होता है वे इसका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं।

  सेब का सेवन हमेशा खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के दो घंटे बाद करना चाहिए। इसका सेवन खाने के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये आपको पता चल गया सेब खाने का सही समय क्या होता है। अब बात करते हैं कि सेब खाने का सही तरीका क्या होना चाहिए। बहुत से लोग इसका छीलका निकाल कर खाते हैं पर ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे छीलके के साथ खाएं। यदि आप इसे खा नहीं सकते या खाना नहीं चाहते हैं तो इसका जूस भी पी सकते हैं। जूस को बिना सक्कर के ही पीएं इससे आप को फायदा मिलेगा।

  ये सबको पता है कि सेब खाना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ये आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सेब खाने के बाद आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है इससे कफ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आप दही खाने के एक घंटे बाद आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब खाने के बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे भी कफ की समस्या हो सकती है। सेब खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से आपकी त्वचा में सफेद दाग धब्बे पड़ सकतें हैं। त्वचा सम्बंधित समस्या बढ़ सकती हैं। सेब खाने के बाद खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके पेट में गैस की समस्या बढ़ सकती हैं। ये  आपको पता चल गया कि सेब खाने के बाद आपको क्या-क्या नहीं खाना चाहिए। अब आपको बताते है कि सेब खाने से क्या-क्या फायदे होते है।

  सेब खाने से दिल की बिमारी दूर होती है। क्योंकि इसमें कोलिसट्रोल को कम करने की क्षमता होती है। दूसरा हड्डीयों को मजबूत रखने में बहुत ही मदद‌  करता है। क्योंकि सेब कैल्शियम का बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं। सेब अश्थमा के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। परंतु रात के समय अश्थमा के मरीजों को सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं। सेब मजबूत और चमकीले दांतों को पाने में बहुत ही मदद‌ करता है। सेब दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करता है। सेब का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करने से हमारा पाचनतंत्र सुधरता है। सेब कैंसर जैसी बिमारी से हमें बचाता है। सेब एंटीऑक्सीडेंट और फैटो कैमिकल्स का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। ये कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करता है। ये डाइबिटीज के मरीजों के लिए भी सेब बहुत ही फायदेमंद है।

 मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।

Post a Comment

और नया पुराने

Advertisement