नमस्ते दोस्तों आज मैं आपको आंवले के फायदे के बारे में बताऊंगा। आंवला एक बेहतरीन औषधि है। यह सेहत व स्वास्थ्य के लिए लाभदायक फलों में से एक माना जाता है। आंवले का उपयोग अनेक रूपों में किया जाता है। कई लोग इसका अचार खाना पसंद करते हैं। तो कई लोग इसका मुरब्बा खाना पसंद करते हैं, कई लोग इसका जूस निकालकर पीते हैं। आंवले से शरीर की कई सारी बिमारियों का नाश होता है। यह कुदरत का एक नायाब तोहफा है जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है अगर सुबह खाली पेट आंवला खाया जाए या फिर इसके जूस को पीया जाए तो पूरा दिन अच्छा बन जाता है। आंवले के जूस में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। हमारे शरीर में हर दिन 50 एम.एल. विटामिन सी की जरूरत होती है। इस जरुरत को हम आंवले के जूस से हम पूरा कर सकते हैं। 

  तो आइए हम जानते हैं कि आंवले के सेवन से हम किन-किन बिमारियों से दूर रह सकते हैं। आंवला जूस पीने से पाचन शक्ति अच्छी बनती है। जिससे कब्ज नहीं होता हैं और पेट अच्छे से साफ होता है। आंवले में विटामिन सी होता है जो कि शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है इसलिए आंवले के जूस से आप सर्दी, खासी, जुखाम जैसी बिमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं। आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है अगर कोई व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल का मरीज है तो सिर्फ़ एक गिलास जूस उसके लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है इसे हर रोज पीने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आप प्रतिदिन आंवले का सेवन करते हो तो शरीर का गंदा खून साफ हो जाता है। अगर आंवले के जूस में थोड़ा-सा शहद मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो यह खून साफ करने मे काफी मददगार साबित होता है।

  आंवले का रस पीने से बाल लंबे, घने, चमकदार और किले होते हैं। यह बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है इससे बाल मजबूत होते हैं और समय से पहले सफेद होते बालों को भी यह आंवले का जूस काला कर देता है। आंवले के सेवन से शरीर की शक्ति में वृद्धि होती है शरीर शक्ति पूर्ण होता है। आंवले के सेवन से पेशाब में हो रही जलन भी खत्म हो जाती है। पेशाब में जलन होने पर आंवले का हर रोज 30 एम.एम. जूस दिन में दो बार पीना चाहिए। अक्सर तीखा चटपटा खाने से पेट में गैस की समस्या बन जाती है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके कारण आंवले से पेट में गैस की समस्या नहीं बनती। आंवले का जूस पीने से आंखों की समस्या दूर होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है।

  कब्ज होने से बवासीर रोग हो जाता है। आंवले का जूस पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और बवासीर होने का खतरा भी कम हो जाता है। आंवले के रस से कुल्ला करने से मुंह के छालों से राहत मिलती है। अगर दिन में दो-तीन बार आंवले के रस का सेवन किया जाए तो महिलाओं की पीरियड से सम्बंधित समस्या दूर होती है। आंवले में गैलिक एसिड, गेलौटेनिन, एलेजिक एसिड और कोरिलेंगिन होते हैं जो ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कम करने में सहायक होता है इसलिए रोज सुबह खाली पेट आंवले का जूस जरूर पीना चाहिए। यह डाइबिटीज के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आंवले के जूस के सेवन से चेहरे के मुंहासे और पिंपल्स से छुटकारा मिलता है। यदि चेहरे पर दाग-धब्बे है तो कॉटन की मदद से आंवले का जूस चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में  दाग-धब्बे से छुटकारा मिल जाता है। इससे चेहरा निखरता है और सुंदर व दाग रहित हो जाता है।

  आंवले का सेवन अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी फेफड़ों की बिमारियों में फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं यह सभी तत्व कैंसर जैसी बीमारी से हमें बचाने में सहायक साबित होते हैं। इसलिए एक गिलास आंवले का जूस पीने से कैंसर जैसी बिमारियों से बचा जा सकता है। आंवला दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है इसमें एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो बढ़ती उम्र को चेहरे पर नहीं दिखने देता है और त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखता है।

 यह थे आंवले के फायदे जो हमें स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं की इस ब्लॉक द्वारा दी गई जानकारी आपके काम आएंगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।

Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement