मानव का पाचन तंत्र भोजन को पचाने के लिए होता है। जो हम भोजन खाते हैं। उस भोजन को पचाने के लिए हमारे शरीर में काफी अलग-अलग ग्रंथियां और अन्य भाग होते हैं। ग्रंथियों का काम होता है जब भोजन इन ग्रंथियों में जाता है तब यह कुछ रस(Liquid) निकालती हैं। इन रसों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। ये एंजाइम भोजन को टुकड़े-टुकडे़ कर पचाते है।

मानव पाचन तंत्र के अंग जो भोजन को पचाने है।

1.मुंह(Mouth)

2.ग्रासनली(Esophagus)

3.अमाशय(Stomach)

4.यकृत(Liver)

5.पित्ताशय(Gall bladder)

6.अग्नाशय(Pancreas)

7.छोटी आंत(Small Intestine)

8.बडी़ आंत(Large Intestine) और मलद्वार(Anus)

  • मुंह- जब हम भोजन खाते है। वह पहले मुंह में जाता है। भोजन मुंह में जाते ही भोजन में लार मिलता है। जिसमें टायलिन नामक एंजाइम होता है। जो स्टार्च का पाचन करता है मतलब माड को माल्टोज में परिवर्तित करता है।

  • ग्रासनली- मुंह से भोजन ग्रासनली में जाता है। यह मुंह को अमाशय से जोड़ती है। जिसके जरिए भोजन अमाशय तक पहुंचता है।

  • अमाशय- भोजन अमाशय में आने के बाद भोजन के प्रोटीन का पाचन होता है। अमाशय की दीवारों पर गेस्ट्रिक ग्रंथियां (जठर ग्रंथि) होती है। जो गेस्ट्रिक रस निकालती है। इस गेस्ट्रिक रस में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और पेप्सिन, लेनिन नामक एंजाइम होते हैं। इसमें जो पेप्सिन नामक एंजाइम होता है यह प्रोटीन को पेप्टोन्स में बदल देता है। इस समय तक भोजन लगभग पच चुका होता है। इसके बाद पचा हुआ भोजन छोटी आंत में जाता है। परन्तु इससे पहले इसमें कुछ और रस भी मिलते हैं।

  • यकृत- यकृत हमारे शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि होती है। यह यूरिया का निर्माण करता है। यकृत हमारे खाने में जो विषैले पदार्थ होते हैं उनको नष्ट करने काम करता है। यकृत में अलग-अलग कोशिकाएं होती है। यह कोशिकाएं पित्तरस का स्त्रावण करती है।

  • पित्ताशय- पित्ताशय में ही पित्तरस होता है और यह यकृत में होता है। पित्ताशय से ही पित्तरस अमाशय के अंत जो पचा हुआ भोजन होता है उसमें मिलता है।

  • अग्नाशय- पित्ताशय के तरह अग्नाशय से भी हमारे भोजन में अग्नाशय रस मिलता है। अग्नाशय रस में ट्रिप्सिन नामक एंजाइम होता है। जो पेप्टोन्स को एमिनो अम्ल में परिवर्तित करता है।

  • छोटी आंत- पित्तरस और अग्नाशय रस अमाशय के अंत में और छोटी आंत के शुरू में ही मिल जाता है। उसके बाद भोजन छोटी आंत में आता है। छोटी आंत की दीवारों पर बहुत सारे एंजाइम होते हैं वो पचे हुए भोजन होता है उसमें से जल और खनिज पदार्थो को अवशोषित करते हैं।

  • बड़ी आंत और मलद्वार- छोटी आंत से पचा हुआ भोजन बड़ी आंत में जाता है। बड़ी आंत से होते हुए मलद्वार से बाहर आता है। 

दोस्तों यह था मानव पाचन तंत्र जिसके द्वारा हमारा भोजन पचता है।यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस ब्लॉक को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें।

Post a Comment

أحدث أقدم

Advertisement